Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मारपीट का लाइव VIDEO:दो पक्षों में हाथापाई, पुलिस ने शुरू की जांच

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के सजेती थाना क्षेत्र में मारपीट का एक कथित लाइव वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम वायरल हुए इस वीडियो में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दो युवक आपस में मारपीट करते हैं। इसी दौरान एक महिला मौके पर पहुंचती है और बीच-बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन हालात बिगड़ने पर वह भी एक युवक के साथ हाथापाई करती नजर आती है। घटनास्थल को सजेती थाना क्षेत्र के बारीपाल गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि किसी पुराने विवाद या आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ, लेकिन वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में आसपास भीड़ इकट्ठा होती दिखाई दे रही है, लेकिन किसी के द्वारा तुरंत हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराने का स्पष्ट दृश्य नहीं है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की सत्यता के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मारपीट की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिले में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न, हजारों छात्र अनुपस्थित:हाईस्कूल अंग्रेजी में 1764, इंटर में 730 अबसेंट; सीबीएसई गुजराती में सभी गैरहाजिर
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज का 5वां विकेट गिरा:हेटमायर-पॉवेल के बाद शेफर्ड आउट, जिम्बाब्वे के नगारवा को दूसरा विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment