Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में MP-MLA पुल के गड्ढे देख भड़के:PWD से कहा- 24 घंटे में पैचवर्क करे, अफसर 3 दिन में मरम्मत शुरू कराएं

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी पड़ाव पुल की हालत जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे हैं। सांसद रमेश अवस्थी और गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बुधवार को इसका निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों को देख नाराजगी जताई। मौके पर ही अधिकारी को बुलाकर इस पर काम कारए जाने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुल की बदहाल स्थिति को लेकर सांसद और विधायक ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा समेत संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने पुल की स्थिति में सुधार और आम लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने को कहा। अधिकारियों से नाराज दिखे दोनों जनप्रतिनिधि सांसद और विधायक ने पनकी पड़ाव पुल की हालत का जायजा लेते हुए अधिकारियों से पूछा कि, “क्या जब हम लोग आएंगे, तभी आप लोग सड़कों की हालत देखने आएंगे?” उन्होंने निर्देश दिया कि पुल पर जितने भी गड्ढे हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर दुरुस्त कराया जाए। इसके साथ ही तीन दिन के भीतर पुल की पूरी मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद वे दोबारा मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पुल के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगाने का काम भी कराया जाए, ताकि रेलिंग की कमी के कारण किसी वाहन के पुल से नीचे गिरने की आशंका न रहे। रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि पनकी पड़ाव पुल क्षेत्र के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक और वाहन गुजरते हैं। पुल की खराब स्थिति के कारण लोगों को जाम और दुर्घटना के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से कहा कि पुल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुर्गी का दाना लदे ट्रक में लगी भीषण आग:हाईवे पर चालक ने कूदकर बचाई जान, हिमाचल से कोलकाता जा रहा था ट्रक
    Next Article
    गाजीपुर में चारागाह की सरकारी जमीन खाली कराई:3 बीघा से ज्यादा जमीन से हटाया अस्थाई कब्जा, दोबारा अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment