Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नाड़े से गला घोंटकर छात्र की हत्या:खेत में मिला शव, पिता बोले- बेटा साइकिल लेकर बाहर निकला था, वापस नहीं लौटा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में एक छात्र की नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास नाली में मिला। शरीर पानी के अंदर और चेहरा बाहर था। किशोर के लोवर के नाड़ा से उसका गला कसा हुआ था। पिता का कहना है- बेटा शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे साइकिल लेकर खेत जा गया था। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। काफी ढूंढने के बाद वह खेत में मृत मिला। इसके बाद पुलिस को घटना सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। एसीपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव का है। 2 तस्वीरें देखिए….. अब जानिए पूरा मामला…. कठेठा गांव के रहने वाले संतोष सिंह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। संतोष ने बताया- मेरा 15 साल का बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह कक्षा 9 का छात्र था। वह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल लेकर खेत जाने की बात कहकर घर से निकला। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता संतोष सिंह ने बताया- मैं बेटे को खोजते हुए गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों की ओर पहुंचा। वहां प्रतीक की साइकिल स्टैंड पर खड़ी मिली, लेकिन प्रतीक का कहीं पता नहीं था। आसपास तलाश करने पर पास से गुजर रही नाली में उसका शव मिला। उसका शरीर पानी के अंदर और चेहरा बाहर था, जबकि लोअर के नाड़े से उसका गला कसा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम को मौके के पास से एक रबर भी मिली है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मां मायके गई थी, वापस लौटी रो-रोकर बुरा हाल प्रतीक की मां सारिका ने बताया- मैं अपने मायके सरसौल थाना क्षेत्र के धरमंगधपुर गई हुई थी। सूचना मिलते मैं घर वापस लौटी। घर पर किशोर की बहन राधा, सोना सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी मां को धैर्य बंधाते दिखे। कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि उन्होंने परिजनो से घटना की जानकारी जुटाई है, इसके साथ परिजनो को घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है, उन्होंने कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव से पुलिस की टीमें लगाकर घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए है। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…… इंजीनियर बहन को 40 बार चाकू मारने वाला भाई अरेस्ट:मुरादाबाद में मां बोलीं- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद बेटी से चिढ़ने लगा था मुरादाबाद में चाकू से गोदकर इंजीनियर बहन हिमशिखा की हत्या करने वाले इंजीनियर भाई हार्दिक (25) को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। हार्दिक और हिमशिखा दोनों जुड़वां भाई-बहन थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी दस्तावेज लगाकर 78.33 लाख का लोन:बजाज फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की शिकायत, आरोपी ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    सांड से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, इंजन में फंसा शव:नायकडीह हॉल्ट पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment