Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत:परिवार ने हंगामा किया; बोले-पेज में गैस की शिकायत थी, डॉक्टरों ने लापरवाही की

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में आंत के ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो गई। इस पर बुधवार रात करीब 10 बजे लेकर 12 बजे तक परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। घटना के बाद अस्पताल में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जांच के दौरान अस्पताल में बिना अनुमति आईसीयू संचालित होने की बात भी सामने आई, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की बात कही है। मामला कल्याणपुर क्षेत्र स्थित पुराना शिवली रोड पर न्यू शुभ हॉस्पिटल का है। 3 तस्वीर देखिए… पेट में गैस की शिकायत पर भर्ती कराया था, ऑपरेशन की सलाह दी नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुरवा निवासी विक्रम ने बताया कि उनके पिता सत्यनारायण निषाद (60) को पेट में गैस बनने और तेज दर्द से परेशानी थी। इसलिए मंगलवार सुबह करीब 11 बजे न्यू शुभ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने आंत में समस्या बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे बाद मरीज को ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया। इस बीच उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चिकित्सकों पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन से पहले मरीज की हालत सामान्य थी, लेकिन सर्जरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर कल्याणपुर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बिना अनुमति संचालित मिला आईसीयू जांच के दौरान अस्पताल में बिना अनुमति आईसीयू संचालित होने की बात सामने आई है। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि अस्पताल का पंजीकरण है, लेकिन आईसीयू संचालन की अनुमति नहीं है। यदि बिना अनुमति आईसीयू संचालित किया गया है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया- कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजा भैया ने शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता:49वीं यूपी स्टेट शूटिंग में एस-25 क्ले पिजन ट्रैप स्पर्धा में तीसरा स्थान
    Next Article
    तीन बैनामे, एक जमीन...कोर्ट पहुंचा मामला, एफआईआर दर्ज:सहारनपुर में भूमि कब्जाने, फर्जी बैनामे और जानलेवा हमले का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment