Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार:शादी और 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था, बिहार का है कासिम शेख

    6 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में एक व्यक्ति को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी और 3 लाख रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कासिम शेख के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भागलपुर, बिहार का निवासी है और वर्तमान में सूरत में रहता है। पीड़िता ने कूरेभार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, कासिम शेख पिछले एक साल से पीड़िता से मोबाइल पर बात कर रहा था। एक बार जब पीड़िता सुल्तानपुर से रोडवेज बस से घर आ रही थी, तो कासिम ने उससे फोन पर बात की। इसके बाद वह टेढ़ुई के पास बस में चढ़ा और पीड़िता के मोबाइल से कुछ फोटो व वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए। इन फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर कासिम शेख ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। वह लगातार पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा था और पैसे की मांग कर रहा था। पीड़िता द्वारा कुछ पैसे दिए जाने के बावजूद, अभियुक्त ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। इसके बाद भी वह लगातार 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था। अभियुक्त के अन्य परिजनों पर भी पीड़िता को धमकी देने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर श्रीमती चारू निगम ने संज्ञान लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के नेतृत्व में घटना के अनावरण और गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। थाना कूरेभार में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 308(5) बढ़ाई गई। आरोपी कासिम शेख पुत्र मोहम्मद याकूब, निवासी वनस्पति, थाना कहलगांव, जनपद भागलपुर (बिहार) है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव (थाना कूरेभार), मुख्य आरक्षी अमित अवस्थी (थाना कूरेभार) और मुख्य आरक्षी नरेंद्र मिश्र (स्वाट टीम) शामिल थे। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाम बदलकर शादी करती थी लुटेरी दुल्हन:राजस्थान के दूल्हे से 1.80 हजार की वसूली; सुल्तानपुर में चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कानपुर में पांच लोगों पर ब्लेड से हमला:ऑटो चालक ने किया वार, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment