Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पलक झपकते ट्रेन से कटे 2 युवक:दौड़कर क्रॉसिंग पार कर रहे थे, करवा चौथ मनाना घर आया था; CCTV सामने आया

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे 2 युवकों का ट्रेन से कटने का वीडियो सामने आया है। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों युवक करीब 100 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटते चले गए। दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हालत ऐसी थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। आधार कार्ड के जरिए एक युवक की पहचान मैनपुरी के रहने वाले संजीव उर्फ संजू (35) के रूप में हुई है। वह करवा चौथ मनाने नोएडा से आया था। वहीं, दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 3 तस्वीरें देखिए… चार दिन पहले पत्नी के मायके पहुंचे थे संजीव मैनपुरी के किशनी कटरा निवासी टीकम सिंह किसान हैं। उनके तीन बेटे राकेश, दिलीप और संजीव उर्फ संजू थे। संजीव गुरुग्राम में राजमिस्त्री का काम करते थे। परिवार में पत्नी संगीता और 2 बच्चे लक्ष्मी व अवनीश हैं। पिता टीकम सिंह ने बताया- संजीव करीब 4 दिन पहले करवा चौथ मनाने के लिए पत्नी के मायके पतरसा गया था। पत्नी संगीता मायके में ही थी। गुरुवार रात करवा चौथ की पूजा के बाद संजीव घर लौटने के लिए निकाला। पत्नी ने रात में जाने से रोका था पत्नी संगीता ने रात अधिक होने के कारण संजीव को घर जाने से कई बार मना किया। कहा कि सुबह चले जाना, लेकिन संजीव नहीं माना। देर रात घर के लिए निकल पड़ा। रात करीब 10 बजे वह पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा। उस समय क्रॉसिंग बंद थी। लोग ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान संजीव और एक अन्य युवक बंद क्रॉसिंग पार करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। तभी तेज रफ्तार ऊंचाहार एक्सप्रेस दोनों को चपेट में लेते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पनकी पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। आधार कार्ड और मोबाइल से हुई पहचान पुलिस को एक युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान संजीव के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दूसरे युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। रोती-बिलखती पत्नी बोलीं- मैंने रात में जाने से मना किया था पत्नी संगीता ने कहा- मैंने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। पूजा के बाद पति घर लौटने की बात कहकर निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर आ गई। दूसरे युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया- देर रात 112 के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे की सूचना मिली थी। स्थानीय थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची थी। हादसे में एक युवक की पहचान हो गई थी, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में किन्नरों ने हाईवे पर सिपाहियों को लात मारी:कपड़े उतारकर हंगामा किया, वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मी बोले-थाने से मदद नहीं मिली कानपुर-सागर हाईवे पर पीआरवी के सिपाहियों के साथ किन्नरों ने मारपीट की। एक सिपाही को लातों से मारा, वर्दी फाड़ी और कपड़े उतारकर हंगामा किया। घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे अलियापुर टोल प्लाजा की है। पीआरवी सिपाही अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर वहां पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 SDM वेटिंग लिस्ट में डाले गए, नई तैनाती रद्द:पीलीभीत से एक दिन पहले हटाए गए थे, 13150 वोटों की गड़बड़ी का मामला
    Next Article
    आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, बेटे समेत मिली जमानत:2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा निलंबित, अभी जेल से रिहाई पर संशय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment