Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, परिजनों से बिना बताए रात में घर से निकला था

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक पेड़ से लटका मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। शव गांव के ही एक युवक का था जिसकी जानकारी तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर फोरेंसिंक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कि आशंका जताई है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। घर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ पर लटका मिला शव सचेंडी थाना क्षेत्र के गज्जापूर्वा कैंधा गांव में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। युवक इसी गांव का रहने वाला है। जिसका घर घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विकास पुत्र जय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। युवक की पहचान होते ही करीब 8 बजे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना ही मिलते ही विकास की मां और भाई घटनास्थल पर पहुंची। कुछ ही मिनटों पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारकर परिजनों से पुछताछ कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने जताई हत्या कि आशंका वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। परिजनों के मुताबिक विकास की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। ताकि मामला आत्महत्या का दिखाया जा सके। जानकारी के अनुसार युवक का दूसरे गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। जिसके चलते ही उसकी हत्या किए जाने की संभावना है। रात में बिना बताए ही घर से निकला था युवक परिजनों के अनुसार रात करीब 10 बजे जब परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। लेकिन जब रात करीब 12 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों से भी जानकारी लेने की कोशिश की, हालांकि किसी को भी उसके बारे में कोई सूचना नहीं थी। परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। हालांकि इसके बावजूद देर रात होने के चलते उन्होंने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना नहीं दी थी। सुबह उन्हें विकास के पेड़ से लटके होने खबर मिली। जिसके बाद परिनजों में कोहराम मच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों पर FIR:5-5 लाख के इनामी गुड्‌डू मुस्लिम, अरमान और साबिर यूपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो सगे भाइयों की मौत:खड़े ट्रक से टकराई बाइक, कानपुर के रहने वाले थे मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment