Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में राजगीर मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत:सब्जी लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बरहज क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय उमेश मुखिया के रूप में हुई है, जो गोपालगंज के जादवपुर थाना क्षेत्र के रजवाही गांव के निवासी थे। उमेश पिछले लगभग एक माह से बरहज थाना क्षेत्र के बालू छापर में ठेकेदारी पर राजगीर मिस्त्री का काम कर रहे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद उमेश सब्जी लेकर पैदल अपने ठिकाने की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। मृतक उमेश मुखिया के परिवार में उनकी पत्नी दुखनी देवी और तीन पुत्र सूरज, राजन कुमार, दीपक कुमार हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:जेंडर कोड त्रुटि से छात्रों को मिला स्वकेंद्र, सचिव ने DIOS को दिए गलती सुधारने के निर्देश
    Next Article
    कानपुर में रामादेवी चौराहे पर डीसीएम ने नर्स को कुचला:साथी घायल, राहगीर बाल-बाल बचे; नो एंट्री खुलते ही हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment