Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में पति ने महिला को मित्र के साथ पकड़ा:मॉल में कर रही थी शापिंग, दोनों में मारपीट, पति और मित्र दोनों पर मुकदमा

    1 day ago

    2

    0

    थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला में मॉल के पास उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग करते हुए देख लिया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति आपा खो बैठा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पति और महिला के पुरुष मित्र के बीच सड़क पर ही जमकर हाथापाई हुई। विवाद बढ़ने पर आसपास मौजूद कुछ लोगों ने भी महिला के पुरुष मित्र के साथ मारपीट कर दी। घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। महिला ने दर्ज कराया मुकदमा महिला की शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति गौरव और उसके पुरुष मित्र पवन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डेढ़ साल से थे अलग महिला अपने पति से करीब डेढ़ साल से अलग रह रही थी। तीनों ही दिल्ली के रहने वाले है। दोनों लड़के और महिला निजी जॉब करते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में REEL बनाते समय खंती में पलटी कार:सनरूफ पर बैठे युवक की नीचे दबकर मौत; अंदर बैठे चार दोस्त घायल
    Next Article
    मकान बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी:कानपुर में पीड़ित से 40 लाख की रंगदारी मांगी, 5 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment