Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में RSS की प्रेसवार्ता:41 हजार स्वंयसेवकों ने 35 लाख घरों में किया सम्पर्क, बढ़ेंगी शाखाएं

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लिए गए निर्णयों और शताब्दी वर्ष की योजनाओं को लेकर गुरुवार को कानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के पट्टीकल्याणा (समालखा) में 13, 14 और 15 मार्च को संपन्न हुई बैठक की जानकारी साझा की गई। इस बैठक में देशभर से 1487 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कानपुर प्रांत के प्रांत संघचालक भवानी भीख ने बताया कि सभी संगठनों ने अपने कार्यों और आगामी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। 10 करोड़ घरों तक पहुंचा गृह संपर्क अभियान प्रांत संघचालक ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत चल रहे गृह संपर्क अभियान में अब तक देश के विभिन्न प्रांतों में 10 करोड़ घरों और 3.90 लाख गांवों तक संपर्क किया जा चुका है। केरल में 55 हजार से अधिक मुस्लिम और 54 हजार से अधिक ईसाई परिवारों तक पहुंच बनाई गई। देशभर में 36 हजार से ज्यादा हिंदू सम्मेलनों का आयोजन भी किया गया। कानपुर प्रांत में 673 पथ संचलन, 35 लाख घरों तक पहुंच कानपुर प्रांत में शताब्दी वर्ष के दौरान 673 पथ संचलन निकाले गए, जिनमें 1 लाख से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। 41 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने 35 लाख से अधिक घरों तक संपर्क किया। इस दौरान 2.26 लाख से अधिक पुस्तकों की बिक्री भी की गई। प्रांत में 1900 हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए, जिनमें 5.47 लाख पुरुष और 2.25 लाख महिलाओं ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों में 4 हजार से अधिक विद्वानों ने अपने विचार रखे। संगठनात्मक बदलाव की तैयारी बैठक में संघ की संरचना में बदलाव पर भी चर्चा हुई। वर्तमान 46 प्रांतों की व्यवस्था को बदलकर 80 से अधिक संभाग बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसी क्रम में कानपुर प्रांत को भी दो संभाग कानपुर और झांसी में विभाजित करने की योजना है, जिसे शताब्दी वर्ष के बाद लागू किया जा सकता है। प्रमुख कार्यक्रम और विस्तार प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम ने बताया कि सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कानपुर प्रवास के दौरान गृह संपर्क अभियान में भाग लिया और गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की। देशभर में गुरु तेग बहादुर के बलिदान वर्ष पर 2 हजार से अधिक कार्यक्रम हुए, जिनमें 7 लाख लोग शामिल हुए। वहीं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। आगामी वर्ष संत रविदास के 650वें प्राकट्य वर्ष पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक साल में 5820 नई शाखाएं संघ के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि देशभर में शाखाओं की संख्या 83,129 से बढ़कर 88,949 हो गई है, यानी एक साल में 5820 शाखाओं की वृद्धि हुई है। वहीं कानपुर प्रांत में शाखाएं 2162 से बढ़कर 2337 हो गई हैं, जबकि सेवा कार्य 255 से बढ़कर 335 हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा निकली:बागापार से चानकी घाट तक सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर चलीं
    Next Article
    एक रुपये के विवाद में मारपीट, VIDEO:मुजफ्फरनगर में लाठी-डंडों से पिटाई, 4 युवक और एक महिला घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment