Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा निकली:बागापार से चानकी घाट तक सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर चलीं

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज (बागापार)। जनपद के बागापार बरईठवा क्षेत्र में 'श्री शतचंडी महायज्ञ' का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के पहले दिन बागापार बरईठवा से चानकी घाट तक एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजन के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने पीले और लाल वस्त्र पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण किए। वे कतारबद्ध होकर यात्रा में आगे बढ़ीं। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। कलश यात्रा के मार्ग में स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चानकी घाट पहुंचने पर विद्वान पुरोहितों की देखरेख में नदी के तट पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कलशों में पवित्र जल भरने के बाद यात्रा यज्ञ स्थल पर लौटी, जहां कलशों की स्थापना के साथ महायज्ञ का औपचारिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। आयोजन की विशालता और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद रहा। बागापार से चानकी घाट तक यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसका उद्देश्य यातायात को सुचारु रखना और धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानक विहीन कार्य पर नगरपालिका अध्यक्ष भड़कीं:सीसी रोड निर्माण में खामियां मिलीं, दोबारा उच्च गुणवत्ता से निर्माण करने को कहा
    Next Article
    कानपुर में RSS की प्रेसवार्ता:41 हजार स्वंयसेवकों ने 35 लाख घरों में किया सम्पर्क, बढ़ेंगी शाखाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment