Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से बादल छाए, झमाझम बारिश के आसार:गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद, अब तक 40 प्रतिशत बरसात

    6 hours ago

    1

    0

    शहर में सोमवार को मौसम का गर्मी से राहत दे सकता है। आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा। सुबह के समय गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। दोपहर से शाम तक बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस सीजन में एक जून से 30 अगस्त तक 687.1 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य से 40 प्रतिशत ज्यादा है। सामान्य तौर पर 490.2 मिमी बारिश होनी चाहिए। बारिश के साथ उमस से भी राहत की उम्मीद मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- सोमवार को बारिश और बादलों के कारण तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि बारिश के बीच गरज-चमक और तेज बौछारों को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश के बाद कुछ समय के लिए उमस में राहत मिल सकती है, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण बाद में फिर चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है। रविवार को रही भीषण उमस रविवार को सुबह धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने के साथ गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि शाम करीब चार बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। नमी अधिक होने के कारण बारिश से पहले भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। सीएसए की ओर से रविवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वायरल के मरीज आ रहे हैलट के एसआईसी डॉ. सौरभ ने बताया कि बदलते मौसम में खास ख्याल रखने की जरुरत है। अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी वायरल फीवर के मरीज आ रहे हैं। इस समय बारिश के पानी में नहाना बीमार कर सकता है। इसके अलावा खान पान में तला भुना व मसालेदार खाना खाने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में डंपर से भिड़ी बस्ती डिपो की बस:संविदा चालक की मौत, 15 यात्री घायल
    Next Article
    लखनऊ के दारुलशफा के बाहर टावर पर चढ़ा युवक:अयोध्या से राजधानी पहुंचा; पुलिस युवक को नीचे उतारने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment