Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में डंपर से भिड़ी बस्ती डिपो की बस:संविदा चालक की मौत, 15 यात्री घायल

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार तड़के एक डंपर और बस्ती डिपो की रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के संविदा चालक देवी प्रसाद (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में अधिकांश बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद कई यात्री रविवार को बस्ती लौट आए। चालक देवी प्रसाद परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, मृतक देवी प्रसाद पुत्र इंद्रजीत यादव बस्ती-कानपुर बस सेवा में संविदा चालक के रूप में कार्यरत थे। वह 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे बस संख्या यूपी-78 जेटी 4952 लेकर बस्ती से कानपुर के लिए निकले थे। रविवार भोर लगभग 3:10 बजे बस उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र स्थित नवाबगंज में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास एक ढाबे के सामने पहुंची। इसी दौरान बस की एक डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से चालक और घायल यात्रियों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने देवी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। बस परिचालक सुनील कुमार चौहान इस हादसे में सुरक्षित बच गए। हादसे में घायल होने वालों में रामचेत, शोभित, बृजलता, नसीबुल्लाह, रशीदा, सोनम, अनन्या, रानी, अतुल राज, अथर्व, विशाल पांडेय, बालमुकुंद, सुमित, अरविंद और हरिश्चंद्र उपाध्याय शामिल हैं। इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चालक देवी प्रसाद की मौत पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शोकसभा आयोजित कर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। परिषद के मंत्री इंद्रजीत तिवारी की अगुवाई में परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। परिषद ने बताया कि 30 हजार रुपये और एकत्र कर परिवार की मदद की जाएगी। इसके अतिरिक्त, निगम के नियमानुसार भी परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित क्षेत्र के एआरएम से संपर्क किया गया। दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी निगम की तकनीकी टीम जांच करेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ के नकली नोट:सहारनपुर में ऑडिट में पता चला, चार पर FIR
    Next Article
    कानपुर में सुबह से बादल छाए, झमाझम बारिश के आसार:गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद, अब तक 40 प्रतिशत बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment