Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से बादल छाए, मौसम सुहावना:आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार, तेज हवाएं देंगी उमस से राहत

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक मानसून सक्रिय रह सकता है। बारिश नहीं होने पर भी तेज हवाएं लोगों को गर्मी और उमस से राहत देंगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, दोपहर में धूप निकलने पर गर्मी और नमी बढ़ने से उमस महसूस हो सकती है। हालांकि, सुबह और शाम के समय तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना रहेगा। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। दोपहर में निकली तेज धूप शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। इससे लोगों को हल्की गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते फिर बादल छा गए और मौसम सुहावना हो गया। सीएसए की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश में सेहत का भी रखें ध्यान डॉ. प्रवीण कटियार के मुताबिक, बारिश के साथ नमी बढ़ने पर वायरल, सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी न हो तो तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान बाहर निकलने से बचें। बाहर जाना जरूरी हो तो बारिश में भीगने के बाद जल्द कपड़े बदल लें और शरीर को सूखा रखें। साफ पानी पिएं। पानी को उबालकर या फिल्टर करके पीना बेहतर है। खुले में रखे खाद्य पदार्थ खाने से बचें और हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार उल्टी-दस्त होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीर नगर के दो शिक्षकों को आज मिलेगा राज्य पुरस्कार:गोरखपुर में CM के हाथों होंगे सम्मानित; जिले के 30 शिक्षकों को जिला स्तरीय पुरस्कार
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक:सिद्धार्थनगर में शिक्षक संघ बोला- 5 साल से ज्यादा सेवा वाले शिक्षकों को परीक्षा से मिले छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment