Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर के दो शिक्षकों को आज मिलेगा राज्य पुरस्कार:गोरखपुर में CM के हाथों होंगे सम्मानित; जिले के 30 शिक्षकों को जिला स्तरीय पुरस्कार

    4 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर के दो शिक्षकों को शनिवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलेगा। पुरस्कार पाने वालों में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा और इसी विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अभिषेक सिंह शामिल हैं। दोनों के नाम राज्य पुरस्कार के लिए फरवरी में घोषित किए गए थे। गणित प्रवक्ता अरुण कुमार ओझा को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है। वह 1 जुलाई 2006 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। 1 अप्रैल 2025 से वह विद्यालय के प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। करीब दो दशक के शिक्षण कार्यकाल में उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ विद्यालय की शैक्षिक, सामाजिक और सहशैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। एनसीसी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, विज्ञान गतिविधियों और विभिन्न शैक्षिक-सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में योगदान दिया। प्रधानाचार्य बनने के बाद शिक्षण व्यवस्था में सुधार प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके नेतृत्व में विद्यालय में अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया गया। उनके कार्यों और योगदान को देखते हुए उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। वहीं, जिले में शनिवार को 30 शिक्षकों को जिला स्तर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। इससे शिक्षक दिवस के मौके पर जिले के शिक्षकों के लिए सम्मान का यह दिन खास बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार:बेहतर नामांकन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ने दिलाई पहचान
    Next Article
    कानपुर में सुबह से बादल छाए, मौसम सुहावना:आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार, तेज हवाएं देंगी उमस से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment