Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से हल्के बादल छाए व धूप निकली:दोपहर में उमस बढ़ेगी, शाम को गरज के साथ बरसात होगी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर शहर में शनिवार सुबह से हल्के बादल छाए व धूप निकली हुई है। हल्की हवा चल रही है जो कि गर्मी से राहत दिलाने का काम कर रही है। पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है। दिनभर आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दोपहर व शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। गंगा नदी का जलस्तर शुक्लागंज में 110.950 मीटर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से करीब दो मीटर कम है। बारिश की 40-60 प्रतिशत संभावना मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने और नई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से 1 से 3 अगस्त तक कानपुर मंडल में मौसम का यही रुख बना रहेगा। शनिवार को दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की 40 से 60 प्रतिशत संभावना है। उन्होंने बताया कि दोपहर में धूप और बादलों की आवाजाही के कारण उमस बनी रहेगी, जिससे वास्तविक तापमान की तुलना में गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है। 32.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सीएसए की मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जिसके चलते लोग उमस से परेशान रहे। हैलट के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर सीधे लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, खांसी, एलर्जी और आंखों में संक्रमण जैसी समस्याएं लेकर मरीज आ रहे हैं। वहीं, बारिश के बाद बढ़ी नमी मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा देती है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थ न खाएं सीएसजेएमयू के डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि इस मौसम में पर्याप्त पानी पीना, हल्का और ताजा भोजन करना, भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनना तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। धूप में निकलते समय सिर को ढकें और बारिश के दौरान दूषित पानी व खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों से बचें, ताकि मौसम जनित बीमारियों का खतरा कम किया जा सके। मौसम पूर्वानुमान दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम 01 अगस्त 33.0 25.0 02 अगस्त 34.0 26.0 03 अगस्त 33.0 26.0 04 अगस्त 33.0 25.0 05 अगस्त 32.0 24.0 06 अगस्त 31.0 24.0 (सोर्स - आईएमडी)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कराची में 'धुरंधर' गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग
    Next Article
    भाजपा-सांसद के कार्यक्रम में दो कार्यकर्ताओं की जेब से चोरी:सीतापुर में 1.39 लाख रुपए पार, संदिग्ध वीडियो में दिखे जेबकतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment