Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सड़क पर बह रहा टेनरी का दूषित पानी:मोहल्ले के लोगों ने पुलिस बुलाई, नाक पर रूमाल रखकर गुजर रहे लोग

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित सरैया मोहल्ले में एक टेनरी से दूषित और बदबूदार पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। यह घटना तब हुई जब लोग शाम की नमाज पढ़कर अपने घरों को लौट रहे थे। नाराज लोगों ने टेनरी के बाहर इकट्ठा होकर पुलिस को बुलाया और जांच की मांग की। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि टेनरी संचालक की मनमानी के चलते महीने में 2-3 बार विषैला और बदबूदार पानी सड़कों पर बहा दिया जाता है। अकरम, मुजम्मिल और सावेज जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई सालों से यह समस्या बनी हुई है, जिससे सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। नमाज पढ़कर लौटते समय सैकड़ों लीटर बदबूदार पानी अचानक सड़क पर बह गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई। राहगीरों को मुंह ढककर गुजरना पड़ा। सूचना मिलने पर जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस जब टेनरी के अंदर जांच के लिए घुसी, तो जहरीली बदबू इतनी तेज थी कि उन्हें अपनी नाक पर रूमाल रखना पड़ा। इससे क्षेत्र में फैली दुर्गंध की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, टेनरी के अंदर मौजूद एक कर्मी ने बताया कि जिस तरफ से दूषित पानी बहा है, उस तरफ कोई टैंक नहीं बना है। पानी ओवरफ्लो होने पर सड़क पर बहने लगता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार टेनरी संचालक से शिकायत की है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है, समस्या का समाधान नहीं होता। कार्यवाहक प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नाला चोक होने के कारण सड़क पर पानी बहने लगा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा दिया है और मौके पर शांति है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कबूतरबाजी विवाद पर हमले में दो घायल:पत्थर-डंडों से मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; STF करेगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment