Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कबूतरबाजी विवाद पर हमले में दो घायल:पत्थर-डंडों से मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना रामपुर क्षेत्र के गांव चुनहेटी गाड़ा में शुक्रवार को कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद यह मामला मारपीट और हमले में बदल गया,जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने चार युवकों पर पत्थरों और डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। गांव चुनहेटी गाड़ा निवासी शावेज पुत्र शरीफ ने थाना रामपुर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका मोहल्ले के कुछ युवकों से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद चार दिन पहले कुछ युवकों ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट करने की कोशिश की थी। उस समय मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। पीड़ित शावेज का आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब वह अपने भांजे समीर पुत्र राजू के साथ घर से बाहर निकल रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पत्थरों और डंडों से हमला किया,जिससे शावेज और समीर दोनों को चोटें आईं। शावेज के अनुसार, घटना के समय उसके बड़े भाई अमजद पुत्र शरीफ के दो छोटे बच्चे नायरा और आफिया भी वहीं मौजूद थे। आरोप है कि हमलावरों ने बच्चों की मौजूदगी की भी परवाह नहीं की और हमला जारी रखा। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद आरोपी अपने घर की छत पर चढ़ गए और वहां से भी दोबारा हमला किया,जिससे परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि पूरी घटना की वीडियो उनके पास मौजूद है,जिसे जरूरत पड़ने पर पुलिस को सौंपा जा सकता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार गांव में कबूतरबाजी को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी रहती है। शुक्रवार सुबह एक मकान के टीन शेड पर कबूतर बैठ गया था,जिसे पत्थर मारकर उड़ा दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और मामला बढ़ते-बढ़ते हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस का कहना है कि उन्हें पथराव की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कबाड़ स्कूल बस से छात्रा की मौत में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने प्रबंधक को जेल भेजा, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा हुआ था
    Next Article
    कानपुर में सड़क पर बह रहा टेनरी का दूषित पानी:मोहल्ले के लोगों ने पुलिस बुलाई, नाक पर रूमाल रखकर गुजर रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment