Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; STF करेगी निगरानी

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। प्रदेश भर में 4543 पदों के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों के 1090 केंद्रों पर दो दिनों तक चार पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी निगरानी की व्यवस्था की गई है। 4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए कुल 4543 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रदेश भर से कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन के बाद यह भर्ती परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है। 75 जिलों के 1090 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा भर्ती बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा 14 मार्च 2026 (शनिवार) और 15 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। दोनों दिनों में परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के कारण परीक्षा केंद्रों पर व्यापक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केवल गुणवत्तापूर्ण संस्थानों को बनाया गया परीक्षा केंद्र भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती है। परीक्षा के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, राज्य एवं केंद्र सरकार के विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को ही केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके मंडल के भीतर ही परीक्षा केंद्र वाले जिले आवंटित किए गए हैं, ताकि उन्हें लंबी दूरी की यात्रा से बचाया जा सके। सीसीटीवी निगरानी और तीन स्तरीय कंट्रोल सिस्टम परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए भर्ती बोर्ड ने व्यापक तकनीकी व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए त्रिस्तरीय कंट्रोल और कमांड सेंटर बनाए गए हैं। पहला नियंत्रण केंद्र परीक्षा केंद्र पर, दूसरा जनपद स्तर पर और तीसरा भर्ती बोर्ड स्तर पर संचालित होगा। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सघन जांच परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों की एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से सघन जांच और फिस्किंग की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग से इन्क्लोजर की व्यवस्था की गई है, ताकि उनकी जांच सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से की जा सके। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा देने के लिए स्लीपर या सैंडिल पहनकर आएं, ताकि जांच के दौरान जूते-मोजे उतारने में समय न लगे। आधार प्रमाणीकरण और फेशियल रिकग्निशन से होगी पहचान परीक्षा में प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) रोकने के लिए अभ्यर्थियों का शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की आइरिस स्कैनिंग और फोटोग्राफ लिया जाएगा। इसके बाद आवेदन पत्र में लगी फोटो से फेशियल रिकग्निशन तकनीक के माध्यम से मिलान किया जाएगा। यदि अभ्यर्थी की पहचान दस्तावेजों से मेल नहीं खाती है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसटीएफ और बोर्ड की रहेगी कड़ी निगरानी भर्ती बोर्ड और उत्तर प्रदेश एसटीएफ परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या नकल कराने के प्रयास में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि किसी भी दलाल या नौकरी दिलाने का दावा करने वाले रैकेट से दूर रहें, क्योंकि केवल योग्यता के आधार पर ही चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए जरूरी निर्देश भर्ती बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) तथा काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन लाना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कई वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में लाना पूरी तरह प्रतिबंधित भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में कई वस्तुओं को लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। इनमें किसी भी प्रकार की लिखित या मुद्रित सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय बॉक्स, कैलकुलेटर, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन और स्कैनर शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन, घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कैमरा, पर्स, बैग, टोपी, खाने-पीने का सामान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी परीक्षा केंद्र में लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा के दौरान किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए बोर्ड प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि वह लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सड़क पर बह रहा टेनरी का दूषित पानी:मोहल्ले के लोगों ने पुलिस बुलाई, नाक पर रूमाल रखकर गुजर रहे लोग
    Next Article
    घरेलू सिलेंडर डिलीवरी अब OTP सत्यापन से होगी:कालाबाजारी रोकने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment