Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सिलेंडर की किल्लत सिर्फ अफवाह:DM बोले- कालाबाजारी की तो जेल जाएंगे; घर बैठे ही मिलेगा गैस सिलेंडर

    8 hours ago

    1

    0

    शहर में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत को लेकर चल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि जनपद में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग (कालाबाजारी) करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को कैंप कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने पेट्रोलियम कंपनियों और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अफवाहों पर न दें ध्यान, 11 लाख से ज्यादा कनेक्शन बैठक में सामने आया कि कानपुर नगर में कुल 11,44,075 सक्रिय घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इसमें आईओसीएल (IOCL) के सबसे ज्यादा 7.15 लाख, बीपीसीएल (BPCL) के 2.21 लाख और एचपीसीएल (HPCL) के 2.07 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि स्टॉक की कोई कमी नहीं है, इसलिए जनता को घबराने या अफवाहों में आने की जरूरत नहीं है। घर पर ही मिलेगा सिलेंडर, OTP है अनिवार्य डीएम ने निर्देश दिया कि गैस एजेंसियां 'फर्स्ट इन फर्स्ट आउट' (First In First Out) नियम का पालन करें। यानी जिसने पहले बुकिंग की है, उसे ही पहले सिलेंडर दिया जाए। होम डिलीवरी: उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। ओटीपी सिस्टम: सिलेंडर की डिलीवरी केवल ओटीपी (OTP) के जरिए ही होगी ताकि वितरण में पारदर्शिता बनी रहे। कमर्शियल सिलेंडर अस्पताल और स्कूल पहली प्राथमिकता जिले में करीब 11 हजार कमर्शियल कनेक्शन हैं। डीएम ने आदेश दिया है,कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जाए। इसके बाद अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सप्लाई दी जाएगी। पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक गैस के साथ-साथ जिले में ईंधन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि,कानपुर के सभी 319 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सुचारू है। कहीं भी तेल की कमी नहीं है, नागरिक अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं। एसडीएम रखेंगे कालाबाजारी पर नजर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (SDM) को फील्ड पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और यह सुनिश्चित हो कि किसी भी आम नागरिक को असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिम स्वैप से उड़ाए 1.28 करोड़, मेरठ से ठग अरेस्ट:ऑनलाइन पेमेंट कर खरीदा था 55 लाख का सोना, IP एड्रेस से पहुंची पुलिस
    Next Article
    लखनऊ में एलडीए प्रोजेक्ट्स में तेजी:उपाध्यक्ष ने किया वेलनेस सिटी का निरीक्षण, ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण का काम तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment