Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एलडीए प्रोजेक्ट्स में तेजी:उपाध्यक्ष ने किया वेलनेस सिटी का निरीक्षण, ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण का काम तेज

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रमुख परियोजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने की कवायद जारी है। मंगलवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने एक ओर जहां सुलतानपुर रोड पर प्रस्तावित वेलनेस सिटी योजना के स्थल का निरीक्षण किया, वहीं पिपराघाट से शहीद पथ के बीच ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 1197 एकड़ में विकसित होगी वेलनेस सिटी मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत सुलतानपुर रोड पर करीब 1197 एकड़ क्षेत्र में वेलनेस सिटी विकसित की जानी है। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने लैंड पूलिंग नीति के तहत भूमि एग्रीमेंट की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के लिए जिन काश्तकारों की जमीन ली जा रही है, उन्हें लैंड पूलिंग नीति के तहत विकसित भूखंड निःशुल्क दिए जाएंगे। इसके लिए किसानों को जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए साइट ऑफिस पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। एलडीए ने योजना के लिए 50 प्रतिशत भूमि की सहमति/अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि योजना का काम जल्द शुरू हो सके। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि 2026 में ही योजना लॉन्च कर लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाए। ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण का काम तेज एलडीए उपाध्यक्ष ने पिपराघाट से शहीद पथ तक करीब 5 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बंधा चौड़ीकरण और लैंड फिलिंग का काम बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। कॉरिडोर बनने के बाद अयोध्या रोड, कानपुर रोड और किसान पथ की ओर जाने वाले लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी और सफर कम समय में पूरा हो सकेगा। साथ ही सुलतानपुर रोड स्थित मरी माता मंदिर के पास से ग्रीन कॉरिडोर तक सड़क और पक्का नाला बनाने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने शहीद पथ से किसान पथ तक प्रस्तावित लूप और फ्लाईओवर के डिमार्केशन का भी निरीक्षण किया और परियोजना के चौथे चरण के कार्यों में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान अर्जन प्रभारी संगीता राघव, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता मनोज सागर और अजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एक नजर में सुलतानपुर रोड पर 1197 एकड़ में बनेगी वेलनेस सिटी काश्तकारों को लैंड पूलिंग में मुफ्त विकसित भूखंड पिपराघाट–शहीद पथ के बीच 5 किमी ग्रीन कॉरिडोर का तीसरा चरण बारिश से पहले लैंड फिलिंग पूरी करने के निर्देश शहीद पथ से किसान पथ तक लूप और फ्लाईओवर प्रस्तावित
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सिलेंडर की किल्लत सिर्फ अफवाह:DM बोले- कालाबाजारी की तो जेल जाएंगे; घर बैठे ही मिलेगा गैस सिलेंडर
    Next Article
    होर्मुज बनी 'डेथ वैली'... समुद्री माइंस बिछा रहा ईरान, ट्रंप का दावा- 10 जहाजों को उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment