Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सिलेंडर के लिए तीसरे दिन लंबी लाइन:सर्वर डाउन से बुकिंग में दिक्कत; DM बोले- ब्लैक किया तो FIR होगी, हेल्पलाइन जारी

    4 hours ago

    1

    0

    पश्चिमी एशिया के देशों में युद्ध से गैस आपूर्ति पर सकंट खड़ा होने लगा है। सरकार का दावा है कि रसोई गैस को लेकर कोई किल्लत नहीं है, लेकिन कानपुर में सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन सरकार के दावों की पोल खोल रही है। बुधवार सुबह शहर के अलग अलग गैस गोदामों के बाहर सिलेंडर लिए भीड़ देखने को मिली। कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा तो किसी एजेंसी का सर्वर न आने की वजह से बंटने का काम रुका हुआ है। इसके अलावा एजेंसियों में जहां रोज दो गाड़ी आती थी। वहीं, इस समय दो दिन में महज एक गाड़ी पहुंच रही है। सप्लाई घट गई है। सर्वर डाउन से लोगों को बुकिंग में दिक्कत हो रही है। लोगों ने कहा- तीन दिन से सिलेंडर से लिए दौड़ना पड़ रहा है। इसी बीच DM ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, 24 घंटे के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। किसी भी दिक्कत या कालाबाजारी की सूचना के लिए फोन कर सकते हैं। कानपुर में सिलेंडर से जुड़ी शिकायत करें सर्वर न आने से रुका बंटने का काम शहर के स्वरुप नगर स्थित कानपुर गैस सर्विस (इंडेन) के बाहर ग्राहक बाइक व ई-रिक्शा पर सिलेंडर रखे हुए दिखे। ग्राहकों ने बताया कि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। एजेंसी से सड़क पार करके हम गैस गोदाम पहुंचे तो वहां ग्राहकों की भीड़ थी। गैस सिलेंडर से भरी एक गाड़ी खड़ी थी लेकिन सर्वर न चल पाने की वजह से बंटने का काम रुका हुआ था। दो से तीन दिन में एक गाड़ी आ रही गैस एजेंसी के मैनेजर महेंद्र कुमार ने बताया कि रमजान व होली के बीच में सर्वर ठप हो गया है। जिसके पास बुकिंग व मैसेज है, उसको गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। लोड की बात करें तो हमारे पास दो गाड़ी रोज आती थी। अब दो से तीन दिन में एक गाड़ी आ रही है। दूसरों के घर से बना रहे चाय-नाश्ता सिलेंडर लेने आईं सरोज ने बताया कि कई दिन पहले बुकिंग कराई थी। गैस सिलेंडर लेने आए हैं तो मिल नहीं रहा है। बता रहे हैं कि सर्वर नहीं आ रहा है। हमारे घर में सिलेंडर खत्म हो गया है। दूसरों के घरों से चाय व नाश्ता बनाकर काम चला रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा पता नहीं। 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर वहीं, नौबस्ता की प्रियंका इंडेन गैस एजेंसी में ट्रक से सिलेंडर उतारे जा रहे थे। यहां सिलेंडर की किल्लत तो नहीं थी लेकिन कई अन्य कारणों की वजह से लोगों को सिलेंडर मिल पाने में परेशानी थी। सिलेंडर लाने आए मयंक शुक्ला ने बताया कि बुकिंग के दो से तीन दिन के बाद सिलेंडर घर आ जाता था। अब यहां पर आए हैं तो पता चल रहा है कि बुकिंग के 25 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा। मजबूरी में ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। सिलेंडर के लिए परेशान ग्राहक सरसौल की भारत गैस एजेंसी, नवरल कोमल गैस एजेंसी (इंडेन), पुरवामीर भानु गैस एजेंसी (इंडेन) में सिलेंडर न होने से उपभोक्ता होली के दिनों से लगातार परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियो के बाहर सुबह से खाली सिलेंडर लेकर पहुंच जाते है दोपहर तक इंतजार करते है लेकिन सिलेंडर नहीं मिलता है तो वापस जाना पड़ता है। रामनरेश ने बताया कि उनका घरेलू गैस कनेक्शन भारत गैस एजेंसी में है वह एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए परेशान है। रोज एजेंसी आते तो ताला लगा रहता है गोदाम जाते है तो बोला जाता है कि सिलेंडर नहीं है। कपिल ने बताया कि मंगलवार को सिलेंडर लेने भारत गैस एजेंसी सुबह 8 बजे आ गए थे दोपहर तक रुके लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पाया। डीएम बोले ब्लैक मार्केटिंग हुई तो होगी एफआईआर बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सामान्य है। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गैस कंपनियों को निर्देशित किया कि सिलेंडरों की आपूर्ति फर्स्ट इन फर्स्ट आउट के आधार पर की जाए। जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में एडीएम (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सिंह व पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा का पूर्व जिलाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार:मुंह छिपाते नजर आए, हरदोई में लोन पास कराने के लिए 45 हजार मांगे थे
    Next Article
    महाभारत के युधिष्ठिर पहुंचे प्रयागराज मठ बाघम्बरी गद्दी:गजेंद्र चौहान ने बलवीर गिरी से आशीर्वाद लिया, सुनाई महाभारत की कथाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment