Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सिलेंडर की लाइन में लोग बेहोश होकर गिरे:3 हजार लोग एजेंसी के बाहर खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे, सड़क को किया जाम- पुलिस मौके पर

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गैस की किल्लत की वजह और 42 डिग्री तापमान भयानक गर्मी में लोग बेहोश हो कर गिर रहे है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी हुई है। लोगों का कहना है- आम सुबह 4 बजे से 42 डिग्री के सेल्सियस में लाइनों में खड़े हुए है। लोग महीनों से सिलेंडर के लिए जे के मंदिर के पास भगवतदास इंडेन गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे है। लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इस परेशानी में घर वालों के साथ बच्चे भी बीमार हो रहे है। भयानक धूप में बच्चे और बुजुर्ग प्लास्टिक के टुकड़े से धूप से बचते हुए भास्कर कैमरे मे कैद हुए है। पढिए पूरी रिपोर्ट ... सबसे पहले गैस किल्लत की तस्वीरें देखिए… बच्चे भूख से परेशान, गुरुद्वारे से लाकर पानी पिलाया जीतू वर्मा ने बताया- हमको 2 महीने से गैस नहीं मिल रही है। हम परेशान हैं। ये लोग केवल गैस एजेंसी के चक्कर कटवा रहे है। यहां गैस नहीं कम से कम प्रशासन को पानी और छाया की व्यवस्था करनी चाहिए। यहां लोग धूप की वजह से बेहोश होकर जमीन में गिर रहे है। पास के एक गुरुद्वारे से पानी लाकर पिलाया है। हम लोग किराये के मकान में मसवानपुर में रहते है। मकान मालिक चूल्हा जलाने नहीं देता है। हमारी 600 रुपए रोजज की दिहाड़ी छूट रही है। अब तो हमारे परिवार के दोनों बच्चे भूखे रह रहे है। लोगों को बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया अभिषेक ने बताया- हमने 3 तारीख को पर्ची कटवाई उसके बाद 15 तारीख की डेट मिली, आज 21 तारीख हो रही है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला है। मैं 6 दिन से रोज आता- जाता हूं। आज यहां पर धूप की वजह स्ए लोग बेहोश हुए है। बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती काराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सड़क को जाम किया तो प्रशासन ने कहा- इससे कुछ नहीं होगा सुरेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया- मैं जरौली फेस 2 से आया हूं। यहां लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। हम लोग बहुत परेशान हैं। कल यहां पर केवल 100 सिलेंडर बांटे गए, उसके पूरी गाड़ी गायब हो गई। पीटा नहीं चला.. बचे हुए सिलेंडर कहां गए है। कल बताया था, आज यहां 2 गाड़ियां आएंगी लेकिन कोई भी गाड़ी नहीं आई है। यहां आज परेशानी की वजह से पब्लिक ने रोड जाम कर दिया था। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने आकर के रोड को खुलवा दिया है। यहां- प्रशासन ने आकर के कहा रास्ता खोल दीजिए। रास्ता जाम करने से कुछ नहीं होगा। यहां धूप की वजह से लोग बेहोश होकर गिर रहे है। उसके बाद उनको अस्पतालों मेमन एडमिट कराया गया। जिनका इलाज चल रहा है। मैं यहां 4 दिनों से आ रहा हू, अपने 3200 रुपए का अभी तक नुकसान कर चुका हूं। लेकिन सिलेंडर नहीं मिला है। जब सिलेंडर नहीं देना तो बुकिंग क्यों की शबीना बानो हमको 18 तारीख को सिलेंडर देने के लिए पर्ची मिली है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। पिछले महीने भी मेरे साथ भी यही हुआ, इस बार भी यही हुआ। किराया खर्च करके रोज आते- जाते है। हम लोग पागल हैं क्या। हम एक महीने से लगातार चक्कर लगा रहे है। लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। ये लोग कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है, केवल आज, कल, परसों करते रहते है। हम लोग यहां किराये पर रहते है, छोटे-छोटे घरों में रहते है। मकान मालिक चूल्हा नहीं जलाने देते। हम कहां से खाना खाए। अगर हम लोगों को सिलेंडर नहीं देना था। तो बुकिंग क्यों की। हम लोग गैस लेकर जाएंगे। हम लोग सुबह से शाम तक लाइन लगाए रहे। लेकिन गैस नहीं मिलती है। गैस की गाड़ी क्यों नहीं आ रही शाबरीन बताती है, जब 18 तारीख का सिलेंडर बुकिंग की डेट दी थी। लेकिन सिलेंडर आज तक नहीं मिला है। मेरे छोटे- छोटे बच्चे है। हम लोग कहां तक व्यवस्था करेंगे। हम लोग लगातार दौड़ रहे है। हर जगह गाड़ी आ रही है, यहां गाड़ी क्यों नहीं आ रही है। हम लोगों ने जब अपनी समस्या बताई लेकिन गाड़ी नहीं आई। कानपुर में बढ़ती हुई गैस किल्लत को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी DSO राकेश कुमार से बात करने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा और बात नहीं हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धौरहरा विधायक ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी:CHC में मौत के बाद डॉक्टरों को फटकारा, जांच की मांग
    Next Article
    बांदा में जबरन प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध:महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment