Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में स्पन माइक्रो कंपनी के बाहर श्रमिकों का हंगामा:वेतन और सुविधाओं की मांग पर काम बंद, धरने पर बैठे कर्मचारी

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत किसाननगर रोड स्थित बिनौर के पास बनी स्पन माइक्रो कंपनी में शुक्रवार को कर्मचारियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने काम बंद कर कंपनी गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वर्षों से कंपनी में कार्य करने के बावजूद न तो उनका वेतन बढ़ाया गया और न ही उन्हें कोई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कमर्चारियों के प्रदर्शन की तस्वीर देखिए… अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया सचेंडी में धरने पर बैठे श्रमिकों का कहना था कि कंपनी में कई कर्मचारी लंबे समय से कार्यरत हैं, लेकिन उनकी मेहनत के अनुरूप उन्हें वेतन नहीं मिल रहा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच उनका परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, इसके बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा। श्रमिकों ने बताया कि कंपनी में काम करने के दौरान उन्हें सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से नहीं दी जा रही हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि कई बार कंपनी प्रबंधन से वेतन वृद्धि और सुविधाओं को लेकर मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से काम बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हंगामे की सूचना फैक्ट्री कर्मचारियों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सच्चेण्डी थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और धरना प्रदर्शन कर रहें लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता कराने की कोशिश की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। थाना प्रभारी बोले- सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया की कर्मचारियों से लगातार बात की जा रही है। कम्पनी के मालिक और कर्मचारियों से बातचीत कर हल निकाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत:पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना
    Next Article
    सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा वट व्रत:ज्येष्ठ अमावस्या पर बरेली के सभी प्रमुख मंदिरों में उमड़ी सुहागिनों की भारी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment