Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत:पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना

    19 hours ago

    1

    0

    जिले भर में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री पूजा की। सुबह से ही महिलाएं सज-धज कर वट वृक्ष (बरगद) के पास पहुंचीं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। व्रत के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा सूत, लाल फूल, सिंदूर, अक्षत, चंदन, जनेऊ, पान-सुपारी और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। उन्होंने बरगद के पेड़ के पास घी का दीपक जलाकर सात बार परिक्रमा करते हुए कच्चा धागा लपेटा। पूजन में भीगे हुए चने, मौसमी फल, गुड़ से बनी मिठाइयों और मीठी पूड़ी का भोग लगाया गया। इसके साथ ही माता सावित्री को सिंदूर, चूड़ी, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री अर्पित की गई। पूजा के बाद महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। वट सावित्री व्रत शनिवार को उदया तिथि के चलते मनाया गया। यह सुबह 5 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होकर रात 1 बजकर 31 मिनट तक रहा। पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक शुभ माना गया था। शहर के गोला बाजार, बैंक चौराहा, बर दहिया, नेदुला, मडया, मेंहदावल के अंजाहिया बाजार, दुखहरण नाथ, बनकसिया और वट वृक्षों के आसपास विभिन्न मंदिरों में पूजा की गई। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह बनाकर सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी। कुबेर नाथ मंदिर के पंडित विंध्याचल चतुर्वेदी के अनुसार, वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। वट सावित्री पूजा करने से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    400 लीटर एंटी लार्वा से मेरठ में बेअसर होगा डेंगू:जिला मलेरिया अधिकारी बोले- अति संवेदनशील इलाके पर फोकस
    Next Article
    कानपुर में स्पन माइक्रो कंपनी के बाहर श्रमिकों का हंगामा:वेतन और सुविधाओं की मांग पर काम बंद, धरने पर बैठे कर्मचारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment