Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में स्टार्टअप इकोसिस्टम से मिलेगा बढ़ावा:CSJMU के कुलपति बोले- नौकरी नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए TiE UP और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के CSJM इनोवेशन फाउंडेशन (CSJMIF) के बीच एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम 21 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि छात्रों, शोधार्थियों और युवा उद्यमियों को सही मार्गदर्शन और सहयोग मिल सके। इसके तहत उन्हें मेंटरिंग, इनक्यूबेशन सपोर्ट, ज्ञान का आदान-प्रदान और व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। इससे युवाओं के नए विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं TiE UP (कानपुर चैप्टर) के अध्यक्ष डॉ. राव विक्रम सिंह और अन्य उद्योग जगत से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान स्टार्टअप और इनोवेशन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। CSJM इनोवेशन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. दिव्यांश शुक्ला ने MoU से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। डॉ. राव विक्रम सिंह ने कहा कि यह समझौता प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करेगा और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रेरित करेगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, ड्रोन तकनीक और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही “स्टार्टअप मेला” आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्री कल्कि सेना का 33वां स्थापना दिवस:सम्भल में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
    Next Article
    मिर्जापुर में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार का निधन:कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर नमन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment