Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव:माथे पर गहरी चोट के निशान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में गुरुवार को मकनपुर मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव सर्विस रोड किनारे पड़ा था, जिसके पास उसकी बाइक और टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना अरौल-मकनपुर मार्ग पर खड़ीचा गांव के पास हुई। ग्रामीणों ने सर्विस रोड पर एक युवक को बैठा देखा। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर युवक मृत पाया गया। उसके माथे पर गहरी चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने माथे पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई। इसी बीच, एक राहगीर ने मृतक की पहचान कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के भून्ना गांव निवासी असलम पुत्र हामिद अली के रूप में की। राहगीर ने असलम के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंच गए। मृतक के बहनोई शाकिर अली के अनुसार, असलम खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी रूबी, बेटा अयान और दो बेटियां सना व शिफा हैं। शाकिर अली ने यह भी बताया कि असलम चार महीने पहले भी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि मृतक के माथे पर चोट और शरीर पर रगड़ के निशान मिले हैं। बाइक और सड़क पर भी घिसटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि किसी अज्ञात वाहन ने असलम को टक्कर मारी होगी। टक्कर के बाद वाहन चालक युवक को सड़क किनारे छोड़कर उसकी बाइक भी वहीं खड़ी कर गया, जिसके बाद घायल असलम की मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 24, 464 मतदाता बढ़े:49, 223 फार्म-छह आपत्तियां अभी भी अनिस्तारित
    Next Article
    मेयर ने साहित्य पार्क-वर्किंग वुमन हॉस्टल का निरीक्षण किया:लखनऊ में निर्माण कार्य की समीक्षा की, बोलीं- क्वालिटी मेंटेन करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment