Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर ने साहित्य पार्क-वर्किंग वुमन हॉस्टल का निरीक्षण किया:लखनऊ में निर्माण कार्य की समीक्षा की, बोलीं- क्वालिटी मेंटेन करें

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को जोन-8 के चक गंजरिया क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन साहित्य पार्क और ट्रांसपोर्ट नगर के पास बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों परियोजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। मेयर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि जल्द से जल्द कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया साहित्य पार्क का निरीक्षण करते हुए मेयर ने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही निर्देश दिया कि साहित्य पार्क के निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि यह स्थल शहरवासियों और साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो सके। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव:माथे पर गहरी चोट के निशान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    जेसीबी चालक के बेटों को मुकदमे में फंसाने का आरोप:मैनपुरी पुलिस ने लगाया जेसीबी चढ़ाकर हत्या की कोशिश का झूठा केस, एसपी से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment