Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 24, 464 मतदाता बढ़े:49, 223 फार्म-छह आपत्तियां अभी भी अनिस्तारित

    18 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत जिले में अब तक 24,464 नए मतदाता बढ़े हैं। दावे और आपत्तियों की अवधि 6 मार्च को समाप्त हो चुकी है। यह आंकड़ा ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी पर आधारित है, इसलिए इसमें आगे और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 11,091 मतदाता बढ़े हैं। वहीं बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 3,336 मतदाता कम हुए हैं। मिल्कीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 2,485 और गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में 4,953 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। एसआइआर प्रक्रिया के दौरान अभी कुल 60,600 आपत्तियां अनिस्तारित हैं। इनमें सबसे अधिक 49,223 आपत्तियां प्रारूप-छह से संबंधित हैं, जो मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए दी गई हैं। इसके अलावा नाम हटाने के लिए प्रारूप-सात के 1,408 आवेदन लंबित हैं, जबकि नाम संशोधन या स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-आठ के 9,969 आवेदन अभी निस्तारण की प्रक्रिया में हैं। जानकारी के अनुसार पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रारूप-छह के 70,000, प्रारूप-सात के 1,092 और प्रारूप-आठ के 14,618 आवेदन प्राप्त हुए थे। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण समय पर कर लिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाना प्रस्तावित है। इससे पहले सभी लंबित आवेदनों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची जारी की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में लोक अदालत प्रचार वाहन रवाना:14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
    Next Article
    कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव:माथे पर गहरी चोट के निशान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment