Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ‘स्वर्गीय बिजली व्यवस्था’ का अंतिम संस्कार:सपा युवजनसभा का अनोखा प्रदर्शन, बिजली कटौती से नाराज सपाइयों ने केस्को को चढ़ाई श्रद्धांजलि

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बिजली व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी युवजन सभा ने किदवई नगर स्थित केस्को कार्यालय के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘स्वर्गीय बिजली व्यवस्था’ लिखे पोस्टर लगाकर उसे फूल चढ़ाए और मोमबत्ती जलाकर सांकेतिक श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौके पर नारेबाजी भी हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व युवजनसभा के महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराबी से जनता परेशान है, जबकि विभाग सिर्फ कागजों में व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रहा है। आंदोलन की चेतवानी दी सपाइयों ने केस्को में भ्रष्टाचार की जांच और एबीसी केबल की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई। साथ ही विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत, 24x7 शिकायत निवारण व्यवस्था लागू करने और विभागीय जवाबदेही तय करने की मांग की। अर्पित त्रिवेदी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी युवजन सभा बड़ा आंदोलन करेगी। गर्मी में हालात बदतर हैं इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली संकट से व्यापारी, विद्यार्थी, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में हालात बदतर हैं, लेकिन अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे। प्रदर्शन में वीरसेन यादव, विनोद यादव, अभिजीत गुप्ता, रामा यादव, भानु प्रताप, केशव यादव, रीता जितेंद्र बहादुर सिंह, सुलेखा यादव, केके मिश्रा, रमेश यादव, अमित मिश्रा, उदय द्विवेदी, अजय प्रजापति, धीरू पटेल, शनि सागर, शिवम खन्ना, सत्यम पाण्डेय, सुनील यादव, प्रवीन मिश्रा, महेश कनोजिया, संजय यादव, ईशु यादव, रोहित दीक्षित और दीप्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बिजली को लेकर हाहाकार, देखिए 10 तस्वीरें:40 डिग्री पार तापमान में रातभर बिजली गुल होने से भड़के लोग
    Next Article
    सहारनपुर में महिला ने सुसरालियों पर कराई FIR:पीड़िता बोली-पति उसके साथ नहीं मां के कमरे में सोता था, देवर ने उसकी कपड़े बदलते हुए बनाई वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment