Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महिला ने सुसरालियों पर कराई FIR:पीड़िता बोली-पति उसके साथ नहीं मां के कमरे में सोता था, देवर ने उसकी कपड़े बदलते हुए बनाई वीडियो

    12 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक विवाहिता ने अपने पति, देवर, सास, ननद और ननदोई पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने दिए जाते थे, जबकि देवर उस पर गलत नजर रखता था और कथित तौर पर उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देता था। महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 5 मार्च 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। महिला का कहना है कि उसके पिता मजदूरी करते हैं और उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 12 लाख रुपए खर्च कर शादी कराई थी। महिला के मुताबिक, शादी के बाद ही ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट रहने लगा। आरोप है कि उसे कहा जाता था कि उसके पिता ने उनके स्टैंडर्ड के अनुसार शादी नहीं की और उनके बेटे के लिए ऐसे रिश्ते आ रहे थे जिनमें कार और ज्यादा पैसा मिल सकता था। महिला का दावा है कि वह अपने माता-पिता की इज्जत और शादी बचाने के लिए सब कुछ सहती रही। शिकायत में महिला ने ननद और ननदोई पर भी परिवार में अत्यधिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दोनों छोटी-छोटी बातों पर उसके पति और ससुराल वालों को उसके खिलाफ भड़काते थे। महिला ने पति और देवर पर आरोप लगाए है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने उसके साथ रहना बंद कर दिया और अपनी मां के कमरे में सोने लगा। वहीं, देवर उसके कमरे में जबरन घुसता था और गलत हरकत करने की कोशिश करता था। महिला ने आरोप लगाया कि देवर कई बार उसके कपड़े बदलते समय कमरे में घुसने की कोशिश करता था। विरोध करने पर उसने रोशनदान से वीडियो बना ली और धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा। महिला का कहना है कि जब उसने इस पूरे मामले की शिकायत पति और ससुराल वालों से की तो उल्टा उसे ही मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया और किसी तांत्रिक को दिखाने की बात कही गई। इसके बाद उसे मायके छोड़ दिया गया। शिकायत में कहा गया कि 31 दिसंबर 2025 को पति नशे की हालत में एक दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा और अपने साथ चलने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि बाद में उसे जबरन कोई दवा खिलाई गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला का कहना है कि परिवार की ओर से उसका घर बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार, इस पूरे तनाव और सदमे के कारण उसकी मां की भी मौत हो गई। महिला की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ‘स्वर्गीय बिजली व्यवस्था’ का अंतिम संस्कार:सपा युवजनसभा का अनोखा प्रदर्शन, बिजली कटौती से नाराज सपाइयों ने केस्को को चढ़ाई श्रद्धांजलि
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में बिजली के खंभे में लगी आग:धू–धू कर जले केबिल, अलमासपुर में ओवरलोड बना आफत, मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment