Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शनिवार को 18 इलाकों में शटडाउन:3 से 6 घंटे तक बिजली अपूर्ति रहेगी बाधित, 50 कर्मचारी फील्ड पर मरम्मत का करेंगे कार्य

    8 hours ago

    2

    0

    कानपुर में शनिवार को 18 इलाकों में बिजली विभाग द्वारा शटडाउन लिया जाएगा। केस्को की ओर से 11 केवी रिकंडक्टरिंग और बिजली लाइनों के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। करीब 50 कर्मचारी फील्ड पर मरम्मत का कार्य करेंगे। इन इलाकों में रहेगा असर घंटाघर, मंजूश्री और टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र के आसपास सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गंगापुर कॉलोनी, गोपाल नगर, K ब्लॉक मछरिया, S ब्लॉक, बजरंग चौराहा और सैनिक चौराहा इलाके में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। विकास नगर, अवधपुरी, मदारपुर, मोर बिल्डिंग और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिठूर चुग्गी, लवकुश नगर, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर और पैगूपुर इलाके में दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विजयनगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें। विभाग का कहना है कि काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालानमक चावल से सिद्धार्थनगर के युवाओं को मिलेगा रोजगार:ओडीओपी योजना के तहत 40 उद्यमियों को मिलेगा मौका
    Next Article
    मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा आज से:9 केंद्रों पर 4000 से ज़्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा ,बायोमीट्रिक जांच के बीच मिलेगा 5 मिनट अतिरिक्त समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment