Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा आज से:9 केंद्रों पर 4000 से ज़्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा ,बायोमीट्रिक जांच के बीच मिलेगा 5 मिनट अतिरिक्त समय

    6 hours ago

    2

    0

    उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) पुनर्परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होगी और पेन-पेपर (ओएमआर) मोड में कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे। बायोमीट्रिक प्रक्रिया (आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ) व उपस्थिति दर्ज करने में लगने वाले समय की भरपाई के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4200 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। शनिवार को 17 विषयों और रविवार को 16 विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी, देर से आने पर नहीं मिलेगा । प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली के लिए प्रवेश सुबह 8:45 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी के पास नकल से संबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसे तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। साथ ही भविष्य में आयोग की परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं से भी वंचित किया जा सकता है, भले ही उस सामग्री का उपयोग किया गया हो या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शनिवार को 18 इलाकों में शटडाउन:3 से 6 घंटे तक बिजली अपूर्ति रहेगी बाधित, 50 कर्मचारी फील्ड पर मरम्मत का करेंगे कार्य
    Next Article
    वाराणसी में दवा-कारोबार के नाम पर 60.54 लाख की ठगी:10 कारोबारियों से ली दंपत्ति ने दवाएं, भुगतान के लिए दिया जाली चेक, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment