Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तेज धूप ने झुलसाया, तापमान 42.5 डिग्री:27 मई तक लू चलने का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर तक हालात बेहद मुश्किल हो जा रहे हैं। गर्मी और गर्म हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित है, जिससे दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही काफी कम हो गई है। लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडी जगहों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है और लू चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी मौसम में राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा रहा तापमान सीएसए की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 27 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। बारिश की संभावना नहीं मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि लू और तेज धूप की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। थारू मरुस्थल से आ रही हवाएं मौसम को गर्म करेगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी के चलते तराई के क्षेत्र में कुछ ऊंचे बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि नमी बढ़ने से उमस बढ़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के संगम में खोली थी महाकाल कचौड़ी की दुकान:महाकुंभ की 95 लाख की हुई थी नीलामी, सड़क हादसे में पिता और दो बेटों की मौत, परिवार में कोहराम
    Next Article
    Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिन में 26 करोड़ पार, ‘चांद मेरा दिल’ की धीमी शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment