Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले:दोनों तरफ से चले पत्थर, पुलिस बोली- जांच की जा रही

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का 55 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते और पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच में शामिल करते हुए दोनों पक्षों की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, जो अगले दिन मारपीट में बदल गई। एक पक्ष ने तहरीर दी है, लेकिन वीडियो में शिकायतकर्ता पक्ष के लोग भी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 55 सेकेंड के वीडियो में दिखी मारपीट और पथराव सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो पक्ष आमने-सामने भिड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों ओर से लाठी-डंडे चल रहे हैं और लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोग पथराव भी करते नजर आते हैं। सड़क पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। पहले कहासुनी, फिर अगले दिन हुआ बवाल इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो सरायमीता इलाके का है। उनके मुताबिक, 7 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद 8 अगस्त को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। वीडियो के आधार पर हो रही जांच पुलिस के अनुसार, विवाद में शामिल एक पक्ष स्थानीय है, जबकि दूसरा पक्ष बाहर का रहने वाला बताया जा रहा है। एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता पक्ष के लोग भी मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। कांवड़ यात्रा से लौटने के बाद होगी पूछताछ पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग फिलहाल कांवड़ यात्रा पर गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी बोले- पहचान कर की जाएगी कार्रवाई पनकी थाना प्रभारी दिनेश कुमार भिष्ट ने बताया कि वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा विवाद की स्थिति न बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में छत के रास्ते घर में घुसे चोर:8 लाख के जेवर-नकदी लेकर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    मेरठ में बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत:तापमान में आई गिरावट, आने वाले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment