Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत:तापमान में आई गिरावट, आने वाले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार सुबह आसमान साफ नजर आया, लेकिन लगभग 9 बजते ही अचानक तेज बारिश शहर से लेकर देहात तक शुरू हो गई। मौसम में आए इस बादलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार आने वाले 24 घंटों में मौसम इसी प्रकार का बना रहने की उम्मीद है। बीते दिन भी बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने पर तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन बारिश के बाद धूप निकलने पर उमस फिर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मेरठ में बादल, बारिश और उमस का मिला-जुला असर बना रह सकता है। बारिश के साथ गरज-चमक मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई थी जो अचानक तेज बारिश में बदल गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। साथ ही कावड़ लेकर आ रहे लोगों को भी अचानक आए इस बदलाप से राहत मिली। 32 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान आज मेरठ का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है लेकन बारिश के चलते तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। अब देखना यह होगा कर बारिश के बाद भी राहत बरकरार रहती है या फिर से उमस लोगों को परेशान करेगी। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बादलों की मौजूदगी के बावजूद लोगों को गर्मी से खास राहत नहीं मिली। बारिश के बाद फिर बढ़ सकती है उमस मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद यदि धूप निकलती है तो हवा में नमी बढ़ने से उमस फिर लोगों को परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में भी मेरठ में बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले:दोनों तरफ से चले पत्थर, पुलिस बोली- जांच की जा रही
    Next Article
    बरेली में 13 अगस्त से बारिश के आसार:मंगलवार को सुबह से छाए बादल, उमस बरकरार; 14-15 अगस्त को तेज बारिश का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment