Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो टैक्सी ड्राइवर पर हमला:मामूली विवाद में सिर पर पत्थर और लोहे के पंच से चेहरे पर वार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो टैक्सी चालकों पर हमला किया गया। पीड़ितों ने थाना रेलबाजार में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गंगानगर पीएसी मोड़ निवासी आकाश पाल ने बताया कि वह कानपुर सेंट्रल पर टैक्सी चलाते हैं। उनके मित्र अभिषेक तिवारी भी टैक्सी स्टैंड पर काम करते हैं। आकाश के अनुसार, बीती रात लगभग 1:30 बजे यश शुक्ला और उसके साथी राजा सिंह ने उन्हें धोखे से बुलाकर हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने उनके सिर पर पत्थर से वार किया और चेहरे पर लोहे के पंच से कई घूंसे मारे। इस हमले में आकाश पाल के सिर, माथे और कान से काफी खून बहने लगा। अभिषेक तिवारी के चेहरे और कान पर भी गंभीर चोटें आई हैं। आकाश ने बताया कि आरोपियों ने पहले मिलने के बहाने बुलाया, फिर पत्थर से सिर पर वार किया। इसके बाद उन्होंने जेब से लोहे का पंच निकालकर हाथों में पहना और चेहरे पर कई वार किए। हमलावरों ने दोनों पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना रेलवे अस्पताल के पास एपीएफ बैरक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक हुई। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना रेलबाजार प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में होली पर शराब की ब्लैक मार्केटिंग:बंद ठेके से शटर के नीचे 140 की बीयर 200 में बिकी
    Next Article
    मुरादाबाद टेम्पटेशन बेकरी के गोदाम पर छापेमारी:एक्सपायरी सामान बरामद, फूड सेफ्टी ने कई हिस्से किए सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment