Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी के टिकरिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:11 घायल, होली पर रंग खेलने को लेकर हुआ विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरिया गांव में होली के दिन रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं, जिससे कुल 11 लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो गांव में तनाव की स्थिति को दर्शाता है। रंग से शुरू हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंग खेलने को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। एक पक्ष से आठ लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घर पर हमला करने का आरोप पीड़ित अवधेश ने आरोप लगाया कि जब उनके घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, तब दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब वे और अन्य लोग बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया। अवधेश का आरोप है कि चार लोगों ने उन्हें पकड़कर चाकू से हमला किया। गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। शांति बनाए रखने की अपील प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मातम में बदली खुशियां, होली पर मशहूर एक्टर के पिता का निधन
    Next Article
    जींस कारोबारी लापता, मोबाइल-बैग रेलवे स्टेशन के आउटर पर मिला:परिजन जता रहे अपहरण की आशंका, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment