Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जींस कारोबारी लापता, मोबाइल-बैग रेलवे स्टेशन के आउटर पर मिला:परिजन जता रहे अपहरण की आशंका, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में होली से ठीक पहले जींस कारोबारी अजब सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दिल्ली से लौटते समय उनका मोबाइल फोन और एक खाली बैग रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में मिला है। सिविल लाइन थाना और आरपीएफ के बीच सीमा विवाद के चलते जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। मिलक निब्बी सिंह निवासी अजब सिंह पुत्र कृपाल सिंह मंगलवार रात दिल्ली से रामपुर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। बुधवार को उनका मोबाइल फोन और खाली बैग रेलवे स्टेशन के आउटर पर बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक अजब सिंह दिल्ली के गांधी नगर इलाके में जींस पैंट सिलाई का कारखाना चलाते हैं, जहां 40 से 50 लोग काम करते हैं। रामपुर के चाह इंचाराम क्षेत्र में भी उनका एक कारखाना है, जिसमें करीब 30 से 35 कर्मचारी कार्यरत हैं। उनकी पत्नी मीता ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दिल्ली से निकले थे। बाद में आरपीएफ के एक जवान ने फोन उठाकर बैग और मोबाइल मिलने की जानकारी दी। अजब सिंह के भाई विजय ने बताया कि मंगलवार शाम 6:38 बजे उनकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। उस दौरान अजब सिंह ने बताया था कि उनके पास करीब नौ लाख रुपये नकद हैं, जो पेमेंट के रूप में मिले थे और वह सुबह रामपुर पहुंचकर मजदूरों को भुगतान करने वाले थे। इसके बाद से उनका फोन बंद आ रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ओंकार सिंह का कहना है कि बरामदगी आरपीएफ क्षेत्र में हुई है, इसलिए जांच आरपीएफ को करनी चाहिए। वहीं आरपीएफ अधिकारी परिजनों को सिविल लाइन थाने भेज रहे हैं। दोनों एजेंसियों के बीच जिम्मेदारी तय न होने से परिजन परेशान हैं और जल्द से जल्द गुमशुदगी दर्ज कर प्रभावी जांच शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी के टिकरिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:11 घायल, होली पर रंग खेलने को लेकर हुआ विवाद
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:अलीगढ़ रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment