Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दिनदहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर 11 लाख लूटे:रिटायर इंस्पेक्टर के घर को निशाना बनाया, गन प्वाइंट पर जेवर और कैश लेकर भागे

    23 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में लूटपाट की। बदमाशों ने घर में मौजूद उनकी बहू और 16 साल के पोते को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बना लिया। दोनों के मुंह में रूमाल ठूंसकर टेप लगा दी और हाथ बांध दिए। इसके बाद करीब 45 मिनट तक पूरे घर की तलाशी ली। बदमाश करीब 10 लाख रुपए के जेवर और 1.5 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में तीनों बदमाश वारदात के बाद रक्षा विहार की ओर जाते दिखाई दिए हैं। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। देखिए 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला... स्कूल में पढ़ाने गए थे शरद त्रिपाठी श्याम नगर के सी ब्लॉक में रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयनारायण त्रिपाठी का घर है। उनकी दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी पत्नी लल्ली त्रिपाठी इन दिनों अपने छोटे बेटे के पास हरदोई गई हुई हैं। घर में उनके बड़े बेटे शरद चंद्र त्रिपाठी, बहू रचना त्रिपाठी और पोता देवांश रहते हैं। शरद चंद्र त्रिपाठी एक निजी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। सोमवार सुबह शरद स्कूल चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी रचना और 16 वर्षीय बेटा देवांश मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे तीन बदमाश छह फीट ऊंची दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। उस समय रचना किचन में खाना बना रही थीं। आरोप है कि एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। विरोध करने पर उनके मुंह में रूमाल ठूंस दिया, ऊपर से टेप लगा दी और हाथ पीछे बांध दिए। इसके बाद बदमाश ड्राइंग रूम में पहुंचे और देवांश को भी तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बना लिया। बेटे ने विरोध किया, हाथ में लगी चोट देवांश ने बताया कि वह खाना खा रहा था। तभी मां की आवाज सुनकर बाहर आया। बाहर आते ही बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट लग गई। अलमारी की चाबी लेकर की लूट रचना ने बताया कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर अलमारी की चाबी ले ली। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, करीब 1.5 लाख रुपए नकद और अन्य कीमती सामान समेट लिया। जाते समय बदमाश उनके कान के कुंडल, नाक की कील, मंगलसूत्र और पैरों की बिछिया भी उतरवा ले गए। 45 मिनट तक बनाया बंधक पीड़िता के मुताबिक बदमाश करीब 45 मिनट तक घर में रहे। वारदात के बाद उन्होंने मां-बेटे को किचन में बंद कर दिया। करीब आधे घंटे बाद कामवाली प्रियंका अपने पति के साथ घर पहुंची। दोनों ने किचन का दरवाजा खोला, रस्सियां खोलीं और मुंह से टेप व रूमाल हटाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पीड़िता का मोबाइल मुरलीधाम के पास सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश वारदात के बाद रक्षा विहार की ओर जाते दिखाई दिए हैं। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पूरे शहर में चेकिंग कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में हिस्ट्रीशीटर की पत्थर से कूंचकर हत्या:पार्टी में विवाद के दौरान 2 साथियों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने जांच टीम गठित की
    Next Article
    मेरठ में सुबह से आसमान में छाई घटा:आज 12 मिमी बारिश के आसार, उमस से नहीं मिल रही राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment