Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में उमस से लोग बेहाल, 34.7°C पारा:आसमान में छाए बादल, शाम तक बारिश होने की संभावना

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई और उमस बढ़ने लगी। हवा में नमी अधिक होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 11 अगस्त तक कानपुर मंडल में ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में बारिश, तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। रविवार शाम हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। इसी वजह से तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बारिश के दौरान बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की गई है। 11 अगस्त तक बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी और नई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से कानपुर मंडल में 11 अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कई स्थानों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। धूप निकलते ही बढ़ेगी परेशानी विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश के बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है। धूप निकलने के बाद वातावरण में मौजूद नमी के कारण उमस और बढ़ जाएगी। ऐसे में लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। रविवार शाम बदला था मौसम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत रही। शाम की बारिश के बाद बढ़ी नमी रविवार सुबह तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा था। हालांकि शाम होते-होते अचानक बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बारिश थमने के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे रात तक उमस बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन नाले में गिरी कार, VIDEO:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा, चालक बाल-बाल बचा
    Next Article
    दिल दिया है, जां भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए...:कव्वाल अनीस ने लखनऊ में दी परफॉर्मेंस, बोले- यह शहर कलाकारों से मोहब्बत करने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment