Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवक से मारपीट, गले से चेन छीनी:आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के अर्मापुर में गुरुवार सुबह ओएफसी गेट के सामने एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने और गले से सोने की चेन तोड़कर मौके से भाग निकला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से वह घबरा गया और सांस लेने में परेशानी होने लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना देने के बाद अर्मापुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूटी रोककर गाली-गलौज के बाद शुरू कर दी मारपीट फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी दीपक कुमार निजी कर्मचारी हैं। दीपक के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे वह स्कूटी से निजी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह अर्मापुर ओएफसी गेट के सामने पहुंचे, वहां पहले से मौजूद विजय नगर के प्लाट नंबर-100, मलिन बस्ती निवासी सुमंत गुप्ता ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि सुमंत नशे की हालत में था और उसे रोकते ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। धक्का-मुक्की के दौरान उसकी स्कूटी भी सड़क पर गिर गई। गला दबाने से घबराया युवक, राहगीरों ने छुड़ाया दीपक का आरोप है कि मारपीट के दौरान सुमंत ने उसका गला पकड़कर दबाना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गया और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन खींचकर तोड़ ली और मौके से भाग निकला। जाते समय आरोपी ने उसे दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद दीपक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में डबल डेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज:ओरछा से ग्वालियर जा रहे थे श्रद्धालु, ऊपर-नीचे बैठे थे 35 लोग
    Next Article
    मेरठ में पेड़ से गिरकर युवक की मौत:शहद निकालने चढ़ा था, मधुमक्खियों के अटैक से अचानक नीचे गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment