Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पेड़ से गिरकर युवक की मौत:शहद निकालने चढ़ा था, मधुमक्खियों के अटैक से अचानक नीचे गिरा

    5 hours ago

    2

    0

    मेरठ के पसवाड़ा पेपर मिल में बुधवार को शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़े युवक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घबराकर नीचे उतरने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी के कर्मचारी उसे बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और कर्मचारी कंपनी के बाहर पहुंच गए और हंगामा किया। परिजनों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की जानकारी उन्हें कई घंटे बाद दी गई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है। मधुमक्खियों के हमले से पेड़ से गिरा राहुल बुधवार को कंपनी कैंपस में लगे पेड़ पर चढ़ा था। बताया गया कि पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से उसे शहद निकालना था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले से राहुल घबरा गया और अचानक उसका पैर फिसल गया। वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी के कर्मचारी उसे बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद कंपनी के बाहर प्रदर्शन राहुल की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन और अन्य कर्मचारी कंपनी के बाहर पहुंच गए। परिजनों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि राहुल की मौत महज हादसा नहीं है। उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण उसकी जान गई और घटना की वास्तविक वजह उनसे छिपाई जा रही है। 2020 में हुई थी शादी, दो बेटियां राहुल की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा उसकी तीन साल की बेटी माहिरा और सात महीने की बेटी चंदा हैं। उसकी मौत के बाद दोनों मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। राहुल की मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मूल रूप से सरधना थाना क्षेत्र के ईगड़ी गांव का रहने वाला बताया गया है। जीजा बोले- घटना की जानकारी देर से दी गई राहुल के जीजा सतीश ने दैनिक भास्कर से बातचीत में मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मिल के सुपरवाइजर विकास के बुलाने पर राहुल कंपनी गया था। वहां पेड़ पर शहद निकालने के दौरान वह गिरकर घायल हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया। सतीश का आरोप है कि राहुल को चोट दोपहर में लगी, लेकिन परिजनों को घटना की जानकारी रात में दी गई, जब वह केएमसी अस्पताल में भर्ती था और उसकी मौत हो चुकी थी। उनका कहना है कि घटना की सूचना तुरंत मिलनी चाहिए थी। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर राहुल की मौत की वास्तविक वजह सामने लाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक से मारपीट, गले से चेन छीनी:आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    KGMU में टीबी मरीजों को बारिश में भेजा गया बाहर:डिप्टी सीएम ने बांटी पोषण पोटली, 519 मरीजों के बीच मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment