Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर मेंम मंदिर विवाद, पुलिस के सामने हमला:महिला समेत कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में ग्राम समाज की जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार देर शाम हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में समझौते के बावजूद दबंगों ने एक पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव में किन्नर बसंती द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था। इसी को लेकर पड़ोस में रहने वाले वीर सिंह (पुत्र लखन), धीर सिंह और रघुनाथ ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। विवाद को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों को कुरिया चौकी बुलाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया। हालांकि आरोप है कि शाम को जब एक पक्ष अपने घर लौटा, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं, इसके बावजूद मारपीट होती रही। हमले में काजल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मोनू, लक्ष्मी, उनके पिता रामकिशोर और काजल के चाचा जशवंत भी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 14 बिछड़े जोड़े फिर हुए एक:महिला थाना परामर्श केंद्र पर मतभेदों को दूर किया
    Next Article
    पनकी में पार्षद पति समेत पांच पर केस दर्ज:महिला को धमकाने, छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment