Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी में पार्षद पति समेत पांच पर केस दर्ज:महिला को धमकाने, छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली देने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी में पार्षद पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि इन लोगों ने महिला और उसके परिवार को मुकदमा वापस लेने की धमकी देने, छेड़छाड़ और जाति सूचक गाली- गलौज की थी। हालांकि आरोपी पक्ष ने भी कुछ दिनों पहले पीड़ित पक्ष पर भी महिला का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पनकी निवासी एक दलित महिला ने बताया कि उनके सामने रहने वाले एक परिवार के ऊपर दो साल से उनका एससी- एसटी का मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपित परिवार डब्बू ठाकुर और पार्षद पति आशीष बाजपेई के साथ मिलकर धमका रहा है। पति के न होने पर आरोपित महिला के घर में घुसने का प्रयास करते हैं। साथ ही महिला के साथ छेड़छाड़ और उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज करते हैं। पनकी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पार्षद पति आशीष बाजपेई, डब्बू ठाकुर समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि आरोपित परिवार की ओर से कुछ दिनों पहले दलित महिला के पति के ऊपर नहाते समय महिला का वीडियो बनाने और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस दोनों ओर से दर्ज मुकदमे की जांच पड़ताल में जुट गई। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।‌ तीन दिन पहले दूसरे पक्ष ने भी महिला का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों ही मुकदमों की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर मेंम मंदिर विवाद, पुलिस के सामने हमला:महिला समेत कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कल्याणपुर में जल महोत्सव 2026 का आयोजन:ग्रामीणों को जल संरक्षण और सदुपयोग की शपथ दिलाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment