Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर: नगर आयुक्त को सड़क पर मिली गंदगी:सफाई निरीक्षक-नायक को नोटिस, तीन कर्मचारियों का वेतन कटा

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार रात जरीब चौकी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जरीब चौकी से द्वारिकापुरी बाजार कूड़ाघर होते हुए गुमटी नंबर 5 कोका-कोला तक रेलवे की बाउंड्रीवाल के किनारे भारी मात्रा में कूड़ा मिला। द्वारिकापुरी बाजार कूड़ाघर के पास भी कूड़ा सड़क तक बिखरा हुआ था। निरीक्षण के दौरान कूड़ाघर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। कई स्थानों पर कूड़े का ढेर देखकर ऐसा लग रहा था कि वहां कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। इस गंभीर लापरवाही पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने सफाई निरीक्षक मोहम्मद फहीम और सफाई नायक राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, सफाई कर्मचारी गोलू, विक्रम और बाबू का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। नगर आयुक्त ने सभी नगर स्वास्थ्य अधिकारियों और जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि औचक निरीक्षण में सफाई व्यवस्था खराब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता हाजी रजा समेत 10 पर केस दर्ज:फतेहपुर में गवाह पर हमले और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज
    Next Article
    देवरिया में नाबालिग से जबरन ब्लड निकलवाने का आरोप:मां ने कहा- बेटे के साथ मारपीट भी की, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment