Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता हाजी रजा समेत 10 पर केस दर्ज:फतेहपुर में गवाह पर हमले और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में सपा नेता रजा मोहम्मद उर्फ हाजी रजा सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बरदाही बाजार में एक मुकदमे के मुख्य गवाह इमरान पर हुए हमले से जुड़ा है। पीड़ित इमरान भाजपा नेता फैजान रिजवी के साथ पूर्व में हुई मारपीट के एक मामले में मुख्य गवाह है। आरोप है कि गवाही से नाराज होकर आरोपियों ने 10 मार्च को इमरान को घेर लिया और उस पर हमला किया। हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा और लूटपाट भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या के प्रयास और लूटपाट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि, आरोप है कि सदर कोतवाली पुलिस तीन दिनों तक मामले को दबाए बैठी रही, जिससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश बढ़ गया। लगातार दबाव और शिकायतों के बाद पुलिस ने आखिरकार सपा नेता हाजी रजा समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दर्ज एफआईआर में सद्दू सटोरी, नबील, राहत, रिजवान उर्फ शानू, आकिब, सादमान, असगर अली और हाजी रजा सहित दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। भाजपा नेता फैजान रिजवी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों का क्षेत्र में दबदबा रहा है। पीड़ित पक्ष ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सपा नेता हाजी रजा पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवयुग कन्या महाविद्यालय NSS शिविर:छात्राओं ने सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से प्रतिभा का किया प्रदर्शन
    Next Article
    कानपुर: नगर आयुक्त को सड़क पर मिली गंदगी:सफाई निरीक्षक-नायक को नोटिस, तीन कर्मचारियों का वेतन कटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment