Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर नगर में 'बहू-बेटी सम्मेलन':पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में प्रदेश भर में चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत गुजैनी थाना क्षेत्र में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुजैनी के मर्दनपुर मलखान सिंह गार्डन में आयोजित इस 'बहू-बेटी सम्मेलन' का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बनाना था। कार्यक्रम में क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाओं, नवविवाहिताओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान मुख्य वक्ताओं और पुलिस टीम ने महिलाओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर रोक लगाने, दहेज प्रताड़ना व घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम और थाना पुलिस ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी संकट के समय इन नंबरों पर बेझिझक संपर्क कर सकती हैं, जहां उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। महिला हेल्पलाइन 1090 (विमेन पावर लाइन) आपातकालीन सेवा 112 घरेलू हिंसा/सहायता 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साइबर अपराध सहायता 1930 सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी व स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या प्रताड़ना होने पर चुप न रहें, बल्कि तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या एंटी रोमियो स्क्वाड से संपर्क करें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गुजैनी थाने के पुलिस अधिकारी, महिला बीट आरक्षी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं और क्षेत्र की गणमान्य महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, किशोर घायल:चारपाई पर बैठे युवक के पिस्टल निकालते ही फायर हुआ, पेट में लगी
    Next Article
    'हीमोफीलिया के इलाज में नॉन फैक्टर थेरेपी ज्यादा असरदार':एक्सपर्ट बोले- इंसुलिन की तर्ज पर शरीर में इंजेक्ट होगी दवा, कॉन्क्लेव में जुटे कई विशेषज्ञ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment