Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस की चेन लुटेरे से मुठभेड़:पैर में गोली मारकर एक को पकड़ा, दूसरा फरार; स्कूटी पर लिखा था- एडवोकेट

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर पुलिस की बुधवार सुबह चेन लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी की तो सीधे फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने शातिर लुटेरे हनुमंत विहार नौबस्ता निवासी अमित के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। उसका कल्याणपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए एडमिट कराया है। इसके बाद उसे बुधवार दोपहर जेल भेजा जाएगा। CCTV से सुराग मिलने के बाद लुटेरों तक पहुंची पुलिस कल्याणपुर के बंबा रोड निवासी राकेश त्रिपाठी की पत्नी कुसुम 3 मार्च को सब्जी खरीदने महाराणा प्रताप स्कूल के पास सब्जी मंडी गईं थी। इस दौरान स्कूटी सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मार कर उनकी चेन लूट लिया था। मामले में कल्याणपुर थाने की पुलिस ने कुसुम के पति राकेश की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। लूट का खुलासा करने के लिए डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने दो टीमों का गठन किया था। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से भी कई इनपुट मिले। इसी आधार पर बुधवार सुबह बारासिरोही नहर पुल के पास पुलिस लुटेरों की तलाश में सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्कूटी सवार को रोका तो वह यूटर्न लेकर भागने लगा। पीछा करने पर स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके एक लुटेरे के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। लुटेरे की पहचान हनुमंत विहार के नौबस्ता निवासी लुटेरे अमित कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। महिला से लूट में प्रयोग की गई स्कूटी भी बरामद हो गई। शातिर लुटेरे के खिलाफ हत्या, लूट समेत कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस से बचने को स्कूटी में लिखा रखा था एडवोकेट डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घायल लुटेरे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है और उसके फरार साथी आदित्य सोनकर की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई हैं। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिये स्कूटी में एडवोकेट लिखा रखा था। पकड़े गए आरोपी को लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी ने स्कूटी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत:सहजनवा क्षेत्र के डुमरैला गांव में हादसा, जांच जारी
    Next Article
    पंचायत की सूची से कटे 1.25 लाख नाम:दोबारा हो रहा सत्यापन; चिह्नित किए गए थे 12.37 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment