Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेगनेंट पत्नी को पति ने कुकर के ढक्कन से पीटा:संभल में बेटी को पीटने से बचाया तो हमला किया, पत्नी बोली- FIR कराऊंगी

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के चंदौसी में एक व्यक्ति ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी की कुकर के ढक्कन से बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि पत्नी ने अपनी बेटी को पिता की पिटाई से बचाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पति ने उस पर हमला कर दिया। पति-पत्नी दोनों सरकारी अध्यापक हैं। उक्त घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की बृजधाम कॉलोनी में हुई। पीड़िता आरती का आरोप है कि उनकी तीन साल की बेटी अपने पिता के साथ खेलना चाह रही थी। इसी बात पर पिता ने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। जब आरती ने अपनी बेटी को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया, तो पति कुलदीप कुमार ने कुकर के ढक्कन से उन पर हमला कर दिया। पत्नी बोली- FIR कराऊंगी आरती के अनुसार, पति ने उन्हें कुकर के ढक्कन से मारा, जिससे उनका सिर फट गया। उनके सिर में तीन जगह चोटें आई हैं। आरती ने कहा- मेरे पति नवाबपुरा में सरकारी टीचर हैं, ​उन्होंने मुझे जान से मारने की कोशिश की, वह तो शुक्र है कि मकान मालिक आ गए और उन्होंने मुझे बचा लिया, वरना वह मुझे जान से ही मार देते। मैं गर्भवती भी हूं और उन्होंने मेरी हालत की भी परवाह नहीं की। मैंने एम्बुलेंस बुलाई और खुद अस्पताल आई। अब मैं उनके खिलाफ FIR कराऊंगी। कुलदीप कुमार तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के मलिकपुर गांव के निवासी हैं। उनकी शादी आरती से चार साल पहले हुई थी और दोनों अलग-अलग स्कूलों में सरकारी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। आरती ने बताया- पति शराब पीता है आरती ने बताया कि शादी के चार साल में उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन इस उम्मीद में एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी कि शायद उनके पति सुधर जाएंगे। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति शराब पीते हैं और नशा भी करते हैं। इस मामले में चंदौसी थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि महिला की ओर से शिकायत दी जाती है, तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी के डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि महिला के स्तर में हल्की चोट आई है लेकिन हालात ठीक है। महिला के द्वारा बताया गया कि पति ने कुकर के ढक्कन से पीटा है। हालांकि यह उन दोनों के बीच का मामला है, इसमें हम कुछ नहीं कह सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा पुलिस ने पंजाब से खालिस्तानी आंतकी को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार रखने के जुर्म में पकड़ा गया, जमानत मिलने के बाद फरार
    Next Article
    कानपुर पुलिस ने 31 लाख के 151 मोबाइल बरामद किए:खोए हुए फोन मालिकों को लौटाए, सर्विलांस टीम की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment